Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी ने की मजबूत शुरुआत

Share Market:
X

Share Market:

Share Market: मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने सकारात्मक शुरुआत की। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 191 अंक की बढ़त के साथ 82,250.42 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.9 अंक चढ़कर 25,010.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Share Market: लाभ और हानि:
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019