Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में मामूली गिरावट: सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,936 पर बंद

Asian News
Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली और कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 150.68 अंक (0.18%) टूटकर 84,628.16 पर बंद हुआ, जबकि दिन के निचले स्तर पर यह 559 अंक तक फिसलकर 84,219.39 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 29.85 अंक (0.11%) की कमजोरी के साथ 25,936.20 पर ठहरा। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर होकर 88.26 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, पावर ग्रिड, टीसीएस और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, एलएंडटी, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।

Share Market: एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “निफ्टी 25,800-26,000 के दायरे में रहा, जो अमेरिकी फेड के फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता दर्शाता है। अंतिम आधे घंटे में तेज रिकवरी से बाजार मजबूती दिखा।”

Share Market: एशिया में कोस्पी, निक्केई, शंघाई और हैंगसेंग लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिश्रित रहे। ब्रेंट क्रूड 1.78% गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर आया। एफआईआई ने 55.58 करोड़ की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 2,492 करोड़ की खरीदारी की। सोमवार को सेंसेक्स 567 अंक चढ़ा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019