Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: भारत-पाक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Share Market: भारत-पाक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
X

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के साथ घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207 अंक फिसलकर 80,589 के स्तर पर और निफ्टी 70 अंक टूटकर 24,390 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50 में भी करीब 1% की कमजोरी दर्ज की गई। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी नरमी छाई हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, और कंज्यूमर ड्यूराबल्स सेक्टर में देखा गया।

Share Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव

मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से एक दिन पहले शुरुआती कारोबार में निवेशकों की अनिश्चितता के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से जुड़ी चिंताओं ने बाजार को सीमित दायरे में ला दिया है। वैश्विक और क्षेत्रीय अनिश्चितताओं के बीच शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019