Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में लौटी बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, जानें निफ़्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों की नरमी के प्रभाव से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 578.3 अंक गिरकर 81,018.33 पर और निफ्टी 203.45 अंक टूटकर 24,610 पर पहुंच गया। सुबह 10:08 बजे सेंसेक्स 717.13 अंक (0.88%) की गिरावट के साथ 80,879.50 और निफ्टी 215.55 अंक (0.87%) नीचे 24,597.90 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 85.61 पर आ गया।

Share Market: यह गिरावट अमेरिका में राजकोषीय और ऋण संबंधी चिंताओं के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी का संकेत है। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भारी गिरावट रही। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में उछाल देखा गया।

Share Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नीचे रहे, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सकारात्मक क्षेत्र में था। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि निफ्टी में बुधवार को तेजी के बाद गुरुवार को वैश्विक कमजोरी, अमेरिकी ऋण चिंताओं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों और तकनीकी ओवरबॉट स्थिति के कारण मंदी का माहौल बन सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019