Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी में 1.22% की बढ़त...

Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी में 1.22% की बढ़त...
X

Share Market: आज के कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 0.49 फीसदी बढ़कर 76,869.92 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 1.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,532.05 पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में टाटा कंज्यूमर, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी के शेयर रहे, जबकि टॉप लूजर्स में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे।

Share Market: सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए, जिनमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पावर, पीएसयू, रियल्टी और एफएमसीजी में 2 फीसदी की वृद्धि रही, जबकि कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1-1 फीसदी की तेजी आई।

शेयर बाजार का ओपनिंग सेशन भी सकारात्मक रहा, जहां बीएसई पर सेंसेक्स 132 अंकों की बढ़त के साथ 76,891.99 पर खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी 0.18 फीसदी बढ़कर 23,292.20 पर खुला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019