Share Market: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक टूटकर 76,847.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 207.95 अंक गिरकर 23,842.65 के स्तर पर आ गया।
Share Market: जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत विफल रहने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई, जिससे बाजार में बिकवाली हावी रही। दिन की शुरुआत में बाजार करीब 2 प्रतिशत तक गिर गया था, हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली।
Share Market: सेंसेक्स की 30 में से केवल 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त में बंद हुए, जबकि बाकी 27 में गिरावट दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 2.04% की बढ़त रही, वहीं मारुति सुजुकी में करीब 4.60% की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस जैसे दिग्गज शेयर भी दबाव में रहे।
Share Market: वहीं, रुपये में भी कमजोरी देखी गई और यह डॉलर के मुकाबले 56 पैसे गिरकर 93.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के चलते बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


