Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1900 अंक लुढ़का, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा, जहां बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स करीब 2000 अंकों तक टूट गया। शुरुआती कारोबार में रुपया भी दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 92.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

Share Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,953.21 अंक यानी 2.54% गिरकर 74,750.92 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 580.05 अंक यानी 2.43% टूटकर 23,197.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, जिसका कारण चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा रहा। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी कमजोरी रही, जबकि एनटीपीसी और पावर ग्रिड में हल्की बढ़त देखी गई।

Share Market: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊर्जा ढांचे पर हमलों ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान और कतर में गैस उत्पादन से जुड़ी घटनाओं ने सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ाया है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बावजूद महंगाई को लेकर सख्त संकेत दिए गए हैं।

Share Market: एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। इसी बीच ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019