Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 780 अंक लुढ़का, निफ्टी 25900 के नीचे

Stock Market
X

Stock Market

Share Market: मुंबई: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दबाव और अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी की नई आशंकाओं से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक (0.92 प्रतिशत) गिरकर 84,180.96 पर और एनएसई निफ्टी 263.90 अंक (1.01 प्रतिशत) फिसलकर 25,876.85 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर पर सेंसेक्स 851 अंक तक टूटा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 89.95 पर बंद हुआ।

Share Market: गिरावट के प्रमुख कारणों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी और धातु, तेल-गैस तथा कमोडिटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और ट्रेंट सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लाभ में रहे।

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के प्रस्ताव ने बाजार में नई चिंता पैदा की। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि यह कदम भारत और चीन जैसे देशों पर रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद करने का दबाव डालेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने बताया कि इन आशंकाओं से निवेशकों का सतर्क रुख बना हुआ है।

एशियाई बाजार मिश्रित रहे, जबकि यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत चढ़कर 60.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019