Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,282 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Stock Market Today
X

Stock Market Today

Share Market: नई दिल्ली: सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,281.68 अंक (1.55%) की गिरावट के साथ 81,148.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,386.21 अंक (1.68%) तक गिरकर 81,043.69 अंक के निचले स्तर पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 346.35 अंक (1.39%) फिसलकर 24,578.35 अंक पर आ गया। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हालिया समझौतों के असर से बाजार में बिकवाली का दबाव रहा, जिससे प्रमुख सूचकांक नुकसान में बंद हुए।

Share Market: किन कंपनियों को नुकसान, किन्हें फायदा?
सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान इन्फोसिस (3.54%) को हुआ। पावर ग्रिड (3.4%), इटरनल (3.38%), एचसीएल टेक (2.94%), टीसीएस (2.88%) और भारती एयरटेल (2.74%) के शेयर भी दबाव में रहे। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति, टाटा मोटर्स और एमएंडएम के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। वहीं, सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी रही।

Share Market: क्षेत्रीय सूचकांकों का प्रदर्शन
बीएसई फोकस्ड आईटी (2.44%), टेक (2.39%), आईटी (2.21%), यूटिलिटीज (1.35%), पावर (1%), धातु (0.95%) और तेल एवं गैस (0.95%) जैसे क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक, पूंजीगत सामान, सेवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्रों में मामूली बढ़त देखी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019