Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स में मामूली गिरावट के साथ बंद

Share Market
Share Market
Share Market: मुंबई: आज शेयर बाजार में कभी तेजी तो कभी गिरावट का माहौल रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 82,391.72 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1.05 अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 82,680.79 और निफ्टी का उच्चतम स्तर 25,199.30 रहा।
Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 14 के शेयरों में उछाल देखा गया, जबकि 16 कंपनियों के शेयर नीचे आए। टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.27% की सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, और टाटा मोटर्स के शेयर 2% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।
Next Story


