Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 398.45 अंक लुढ़का, निफ्टी 111.25 अंक टूटा

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। शुक्रवार को शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 398.45 अंकों की कमी के साथ 82,791.83 के स्तर पर आ गया। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 111.25 अंक टूटकर 25,244.00 पर कारोबार करता देखा गया। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार में नरमी का माहौल रहा था। सेंसेक्स 345.80 अंकों की गिरावट के साथ 83,190.28 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 120.85 अंकों के नुकसान के साथ 25,355.25 पर रहा।

Share Market: शुक्रवार सुबह 11:05 बजे तक बाजार में गिरावट और गहरी हुई। सेंसेक्स 665.49 अंक (0.79%) नीचे 82,536.70 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 189.71 अंक (0.75%) फिसलकर 25,165.55 पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के कारण यह कमजोरी देखी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019