Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

share-market-3-july: लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल

Asian News
share-market-3-july: लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
X

Share Market

share-market-3-july: नई दिल्ली/मुंबई। चालू कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 3 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली । आज के कारोबार में BSE Sensex में 261.79 अंकों की तेजी रही और यह 77763.91 के स्तर पर बंद हुआ है। एक समय पर सेंसेक्स करीब 655 अंक बढ़कर 78157.52 के स्तर पर पहुंच गया था।

share-market-3-july: हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी यह बढ़त गंवा दी। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95.15 अंक बढ़कर 24270.85 के स्तर पर बंद हुआ है। आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी नजर आई। 3 दिनों में Sensex करीब 1.67 फीसदी या 1275 अंक उछल चुका है।

share-market-3-july: HCL Tech, Bajaj Finserv समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech Bajaj Finserv, Bharti Airtel, Sun Pharma और Tech Mahindra के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Axis Bank, M&M, SBIN, Kotak Mahindra Bank और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

share-market-3-july: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो यह 0.13 फीसदी उछल गया।

share-market-3-july: निफ्टी रियल्टी समेत कई सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 2.20 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी IT, हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में भी करीब 1.80 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

share-market-3-july: इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मीडिया, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

share-market-3-july: बाजार के जानकारों के अनुसार अमेरिकी केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दी में है। आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार रही। आज आईटी के अलावा कई अन्य सेक्टर के प्रमुख शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019