Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक: सेंसेक्स 756 अंक लुढ़का, रुपया भी कमजोर

Asian News
Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 756.84 अंक टूटकर 78,516.49 पर आ गया, जबकि कारोबार के दौरान यह 831 अंक तक फिसल गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 198.50 अंक गिरकर 24,378.10 पर बंद हुआ। बाजार में यह कमजोरी विदेशी निवेशकों की बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण देखी गई, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ी।

Share Market: आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक दबाव रहा। एचसीएल टेक के शेयर करीब 10.85 फीसदी गिर गए, क्योंकि कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और ट्रेंट जैसे कुछ शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

Share Market: इसी के साथ रुपया भी लगातार तीसरे दिन कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 39 पैसे गिरकर 93.83 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, हालांकि डॉलर में नरमी से रुपये को कुछ सहारा मिल सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019