Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market April 6: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, लाल से हरा हुआ बाजार, घरेलू निवेशकों का लौटा भरोसा

stock market today
X

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 के ऊपर

Share Market April 6: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Rise:भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार में हरे निशान में लौट आए।

सेंसेक्स 800 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,950 के पार चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता की नई खबरों से बाजार में रौनक लौट आई। इसके अलावा भारतीय रुपये में मजबूती से भी निवेशकों का मनोबल ऊपर उठा।

Share Market April 6: कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255.15 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और ऑयल एंड गैस को छोड़कर, निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।

Share Market April 6: निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी। सुबह के कारोबार में, सेंसेक्स एक समय 590.89 अंक लुढ़ककर 72,728.66 के स्तर तक चला गया था। वहीं निफ्टी 170.15 अंक या 0.74 फीसदी का गोता लगाकर 22,542.95 के स्तर पर आ गया था। हालांकि इसके बाद निचले स्तरों से बाजार में शानदार रिकवरी दिखी।

Share Market April 6: बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज Nifty Bank और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2% तक की तेजी आई। बेहतर लोन ग्रोथ और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ी। वहीं निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली।

निवेशकों को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में आईटी कंपनियों के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 92.85 तक पहुंचा, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कदमों का असर भी दिखा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019