Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shaktiman: रणवीर सिंह बना रहे हैं 'शक्तिमान' की नई सीरीज, निभाएंगे रोल या सिर्फ करेंगे प्रोड्यूस...

Dev Verma
Shaktiman
X

Shaktiman

Shaktiman: मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान को लेकर उनकी दिलचस्पी। बीते कुछ समय से अफवाहें थीं कि रणवीर इस आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना चाहते हैं, वही किरदार जिसने 90 के दशक में मुकेश खन्ना को हर घर का चेहता बना दिया था। अब इस चर्चित प्रोजेक्ट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो फैंस के लिए खुशी और हैरानी दोनों का सबब बन सकती है।

Shaktiman: रणवीर सिंह बनाएंगे शक्तिमान पर सीरीज

फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अब शक्तिमान पर एक ओटीटी सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। खबर है कि उन्होंने इसके राइट्स खरीद लिए हैं और प्रोजेक्ट से एक पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वह खुद शक्तिमान की भूमिका निभाएंगे या नहीं। एक सूत्र के अनुसार, "रणवीर इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर जुड़े हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह एक वेब सीरीज के रूप में पेश की जाएगी।"

Shaktiman

Shaktiman: क्या मुकेश खन्ना भी होंगे शामिल?

जैसे ही सीरीज बनने की खबर सामने आई, लोगों के मन में पहला सवाल यही उठा कि क्या ओरिजिनल शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना भी इसमें किसी रूप में नजर आएंगे? इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही रिपोर्ट में इसका जिक्र है और न ही मुकेश खन्ना ने इस पर कोई बयान दिया है।

Shaktiman

Shaktiman: शक्तिमान: एक ऐतिहासिक टीवी शो

शक्तिमान पहली बार 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और 2005 तक चला था। यह शो उस दौर के बच्चों के लिए एक आइकॉन बन गया था। इसकी लोकप्रियता का आलम यह था कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसका बेसब्री से इंतजार करते थे। शक्तिमान का किरदार न सिर्फ मनोरंजन करता था, बल्कि नैतिक शिक्षा भी देता था।

Shaktiman

Shaktiman: रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में एक कैमियो रोल में नजर आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इससे पहले वो 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिलहाल रणवीर के पास डॉन 3, धुरंधर और बैजु बावरा जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019