Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shajapur MP News : प्रेमिका लेने घर पहुंचा प्रेमी घर वालो ने ऐसे उतरा आशिकी का भूत

Uma Verma
Shajapur MP News : प्रेमिका लेने घर पहुंचा प्रेमी घर वालो ने ऐसे उतरा आशिकी का भूत
X

Shajapur MP News : प्रेमिका लेने घर पहुंचा प्रेमी घर वालो ने ऐसे उतरा आशिकी का भूत

शाजापुर : Shajapur MP News : आपने प्यार इश्क मोहब्बत के कहानी किस्से सुने होंगे जिसमें अपने प्यार को पाने के लिए आशिक किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं कुछ ऐसा ही मामला जिले में देखने को मिला जहां इंदौर के रहने वाले द्वारका प्रसाद (पिता भगवान सिंह) को रानी बड़ोद गांव में लड़की के परिजनों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब द्वारका अपने दो साथियों के साथ एक लड़की को भगाने की योजना के साथ गांव पहुंचा था।

Shajapur MP News : लड़की के परिजनों को इस योजना की भनक लग गई और उन्होंने द्वारका को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे उसके सर और कमर में गंभीर चोटें आईं। गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को पहले रानी बड़ोद से अकोदिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और एमएलसी की कार्यवाही की गई। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शाजापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019