Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shahjahanpur Numaish 2024 : 24 मई से 30 जून तक नुमाईश का आयोजन...लंदन ब्रिज से एंट्री के साथ, जानें और क्या हैं खास

Shahjahanpur Numaish 2024
X

Shahjahanpur Numaish 2024

Shahjahanpur Numaish 2024

Shahjahanpur Numaish 2024 : शाहजहांपुर - लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में लगी नुमाइश को देखने पहुंचे। शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में लगी दुबई थीम नुमाइश में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बुर्ज खलीफा , इंडिया गेट , लालकिला और लखनऊ की मशहूर चटोरी लाल की चाट का आनंद लिया ।

Asian News Special Program : संतुलन का समीकरण : देश सहित प्रदेश में स्टार्टअप के क्षेत्र में है सुनहरा भविष्य….

Shahjahanpur Numaish 2024 :इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी में बच्चे अपनी नानी के घर आते हैं और इसी बहाने वह नुमाइश का लुत्फ भी उठाते हैं । उन्होंने कहा कि यह नुमाइश बच्चों के लिए जानकारी का भंडार भी है । मंत्री ने कहा कि पहली बार शाहजहांपुर में दुबई थीम की भव्य नुमाइश लगी है। इसके लिए मंत्री सुरेश खन्ना ने नुमाइश के मुख्य आयोजक इमरान खां को बधाई भी दी।

शाहजहांपुर।शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में 24 मई से 30 जून तक नुमाईश का आयोजन किया जा रहा है। इस बार नुमाइश में आने वाले लोगों की एंट्री लंदन ब्रिज से होगी। इसके अलावा 10 प्रकार के सेल्फी प्वाइंट समेत बच्चों के लिए 20 प्रकार के हाईटेक झूले भी लगवाए गए हैं। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए नुमाइश मनोरंजन का एक केंद्र रहेगी।

नुमाइश के मुख्य आयोजक इमरान खां ने बताया कि 24 मई से नुमाइश का शुभारंभ हो चुका है । इस बार नुमाइश का एंट्री गेट लंदन ब्रिज के लुक में बनाया गया है। लोग ब्रिज पर चढ़कर नुमाइश के भीतर दाखिल होंगे। यहां एफिल टावर, ट्विन टावर, बुर्ज खलीफा के स्ट्रक्चर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा इंडिया गेट समेत करीब 10 सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जिनमें लोग निशुल्क सेल्फी ले सकते हैं।

CG Special Story : पेड़ पर लगे गुलाब जामुन के फल….औषधीय गुणों से भरपूर…स्वाद लाजवाब…देखें वीडियो

नुमाइश में बच्चों के लिए मिक्की माउस, वाटर बोट, कैटरपिलर जैसे करीब 20 प्रकार के हाईटेक झूले भी उपलब्ध हैं। बच्चे इसबर की नुमाइश में जमकर लुत्फ उठाएंगे। खाने की बात करें तो लखनऊ की मशहूर चटोरे लाल की चाट और माहेश्वरी की आइसक्रीम समेत कई प्रकार के व्यंजनों की दुकान भी नुमाइश में लगीं हैं।

नुमाइश के पूरे ग्राउंड पर इस बार हरे रंग की मैट बिछाई गई है ताकि धूल और बरसात के समय कीचड़ ना हो। सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो 24 सीसीटीवी कैमरे पूरी नुमाइश की निगरानी करेंगे ।

नुमाइश में मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ददरौल विधानसभा में हुए उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव , एमएलसी सुधीर गुप्ता , मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019