Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार

Sex Racket
X

Sex Racket : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में किराये के मकान से संचालित हो रहे इस अवैध धंधे पर छापा मारकर पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Sex Racket : पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।

Sex Racket : जांच में सामने आया कि आरोपी किराये का मकान लेकर लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Sex Racket : इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019