Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : बस्ती के भीतर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर 3 युवक और 5 युवतियां को किया गिरफ्तार

Sex Racket
X

Sex Racket : कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बस्ती के अंदर स्थित एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने 3 युवक और 5 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

Sex Racket : पुलिस के अनुसार, यह मकान सुरती पटेल का है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में रहता है। लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी युवक-युवतियों की आवाजाही को लेकर मोहल्ले के लोग परेशान थे। आरोप है कि विरोध करने पर मकान मालकिन बस्तीवासियों से गाली-गलौज करती और उन्हें धमकाया करती थी।

Sex Racket : लगातार शिकायतों के बाद मोहल्ले के लोगों ने थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान अंदर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को हिरासत में ले लिया।

Sex Racket : फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि सेक्स रैकेट कब से और किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019