Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket: ग्वालियर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: सिटी सेंटर के होटल पर पुलिस का छापा, दिल्ली से होती थी डील

Sex Racket
X

Sex Racket

Sex Racket: ग्वालियर: ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। रविवार रात करीब 2 बजे की गई कार्रवाई में 8 युवतियां और 5 युवक पकड़े गए। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। जांच में पता चला कि दिल्ली से लड़कियों की डील होती थी और एक एजेंट के जरिए रैकेट संचालित हो रहा था।

Sex Racket: पुलिस को लंबे समय से कैलाश विहार के इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सीएसपी हिना खान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव और दीप्ति तोमर की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। एक हेड कॉन्स्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया। रिसेप्शन पर मौजूद युवती ने उसे 1,000 रुपये प्रति घंटे की डील बताई। कॉन्स्टेबल ने पैसे देकर बुकिंग की और इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया।

Sex Racket: छापे में दो कमरों में दो युवक और दो युवतियां (एक चंडीगढ़ और एक सिलीगुड़ी की) आपत्तिजनक हालत में मिले। अन्य कमरों में पांच युवतियां ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिल्ली का एक एजेंट बंगाल, पंजाब, चंडीगढ़ और मेरठ से 20-25 साल की लड़कियों को सप्लाई करता था। होटल प्रबंधन की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने नेपाली युवती, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहकों पर देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस को दिल्ली के एजेंट की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019