Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex CD Scandal: सीडी कांड में CBI भूपेश के खिलाफ फाइल किया रिवीजन केस

Sex CD Scandal
X

Sex CD Scandal

Sex CD Scandal: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बरी करने के आदेश को सीबीआई ने चुनौती देते हुए रिविजन केस लगाया है। रायपुर के सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश को इस आधार पर बरी करने का आदेश दिया था कि उनके खिलाफ केस चलाने का कोई आधार नहीं है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सीबीआई ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन केस फाइल किया है।

Sex CD Scandal: बता दें कि सात साल बाद बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई शुरू करने वाली सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को पूरी तरह बरी कर दिया था। अदालत ने इस मामले में सीबीआई और बचाव पक्ष को सुनने के बाद कहा था कि भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स सीडी मामले में मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019