Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Seoni MP News : अतिक्रमणकारी ने बिजली के पोल को ही अंदर कर लिया...जानें पूरा मामला

Seoni MP News : अतिक्रमणकारी ने बिजली के पोल को ही अंदर कर लिया...जानें पूरा मामला
X

Seoni MP News : अतिक्रमणकारी ने बिजली के पोल को ही अंदर कर लिया…जानें पूरा मामला

सिवनी, राजकुमार पांड़े


Seoni MP News : इसे दबंगई कहें, नासमझी या अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही‌ एक‌ शख्स ने नियम कानून को ताक में रखते हुए चालू बिजली की लाइन के खंभे को अपने घर के अंदर कर लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के मामले तो अक्सर सामने आते हैं

Seoni MP News : लेकिन सरकारी जमीन में लगे बिजली के खंबे को अतिक्रमण के चलते घर के अंदर कर लेना कहीं ना कहीं बिजली विभाग की अनदेखी बयां करती है अब जब देश के चौथे स्तंभ मीडिया ने इसे उजागर किया तो अधिकारी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

जिला मुख्यालय से जबलपुर रोड स्थित लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भोंगाखेड़ा में सड़क किनारे रह रहे एक ग्रामीण ने अपने घर की सीमा का ऐसा विस्तार किया कि चालू विद्युत लाइन के पोल को अपने घर के अंदर ही समेट लिया। बिजली के खंबे के आसपास पक्की दीवार खड़ी कर कमरा बना लिया है।

आंधी तूफान से बिजली के तारों के आपसी संपर्क में चिंगारी निकलने से कभी भी कोई बड़ा हादसा है सकता है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर घर के अंदर बिजली के पोल को किए जाने की सूचना मुंगवानी वितरण केंद्र के बिजली अधिकारी को कई बार दी जा चुकी है लेकिन सांठगांठ के चलते अधिकारी व संबंधित लाइनमैन ने भी अपनी आंखें मूंद रखी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019