Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Seoni MP News : हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्राला, 3 की मौत 5 घायल

Seoni MP News : हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्राला, 3 की मौत 5 घायल
X

Seoni MP News : हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्राला, 3 की मौत 5 घायल

Seoni MP News : सिवनी धूमा : मूर्ति रखने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया ट्राला, तीन की मौत पांच घायलमध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धूमा में चल समारोह की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया.

जहां मां काली की प्रतिमा को रखने के दौरान ट्राला हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 5 झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह पूरी घटना धूमा थाना क्षेत्र की है. जहां गुरुवार को चल समारोह को लिए काली जी की प्रतिमा ट्राले में रखी जा रही थी. इस दौरान ट्राला हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.

इस हादसे में 3 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे है। किसी तरह बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

Seoni MP News

इसके बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताप में भर्ती करवाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। हादसे में मृतकों में नीलेश कुशवाहा पिता राकेश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष, रवि विश्वकर्मा पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष और मुकेश यादव पिता मुन्ना यादव

उम्र 26 वर्ष तीनों धूमा निवासी हैं जबकि घायलों में निखिल पिता नेतराम शिवहरे उम्र 20 वर्ष,मोनू रजक पिता निरंजन रजक 26 वर्ष, अज्जू विश्वकर्मा पिता

Shakti CG News : तांत्रिक क्रिया करते 2 सगे भाइयों की मौत, दो मिले बेहोश, और 2 की मानसिक संतुलन बिगड़ी… गांव में दहशत का माहौल

रमेश विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष, सागर पिता संतोष ठाकुर उम्र 16 वर्ष और बलराम यादव पिता भीकम यादव 14 वर्ष शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019