Share Market Today
Morgan Stanley: नई दिल्ली। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय शेयर बाजारों को लेकर एक शानदार रिपोर्ट निकाली है। ब्रोकरेज का कहना है कि सेंसेक्स जून 2026 तक, यानी बस अगले 10 महीने में 1 लाख के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज ने यह अनुमान अपने ‘बुल केस’ यानी सबसे बेहतर स्थिति वाले आउटलुक में लगाया है।
मॉर्गन स्टैनली ने सोमवार 4 अगस्त को ‘इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी प्लेबुक’ नाम से एक रिपोर्ट निकाली। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजारों के री-रेटिंग की काफी मजबूत संभावना है और निवेशकों को आने वाले महीनों में नए रिकॉर्ड्स के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि भारत का लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी मजबूत है और अगले एक दशक में ये देश ग्लोबल उत्पादन में एक बड़ी हिस्सेदारी कर सकता है। भारत की तेजी से बढ़ती आबादी, लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत मैक्रो पॉलिसी, और उभरता हुआ उद्यमी वर्ग, ये ये सब मिलकर भारत को ग्लोबल स्तर पर एक बड़ा खिलाड़ी बना सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


