Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Seelampur Murder case: लेडी डॉन जिकरा की हिरासत में टूटी हेकड़ी, बोली- 'मुझे साजिशन फंसाया जा रहा'

Seelampur Murder case
X

Seelampur Murder case

Seelampur Murder case: नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू मारकर हत्या के मामले ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है। दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कुख्यात ‘लेडी डॉन’ जिकरा खान (Lady Don Zikra) का नाम सबसे चर्चित है। सोमवार को पुलिस हिरासत में ले जाए जाने के दौरान जिकरा ने कैमरे के सामने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Seelampur Murder case: पुलिस वाहन में बिठाए जाने के दौरान पत्रकारों ने जिकरा से सवाल किया, “कुणाल की हत्या क्यों की?” इस पर उसने चेहरा ढंककर जवाब दिया, “मैंने कोई हत्या नहीं की। मुझे बेकार में फंसाया जा रहा है।” वह बार-बार अपनी बेगुनाही दोहराती रही, लेकिन महिला कॉन्सटेबल ने उसे गाड़ी में बिठाकर मौके से हटा दिया।

Seelampur Murder case: पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल की शाम सीलमपुर के जे-ब्लॉक झुग्गी क्षेत्र में कुणाल पर गैंग ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। वह दूध और समोसे लेने निकला था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया। गंभीर रूप से जख्मी कुणाल को परिजन जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा, और परिजनों ने सड़क जाम कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने साहिल (18), सोहैब (35), नफीस (32), अनीश (19), जाहिदा (42), विकास (29) और दो नाबालिगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि जिकरा और साहिल ने पिछले साल साहिल पर हुए हमले का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की। जिकरा, जो जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया की बाउंसर रह चुकी है, कथित रूप से सीलमपुर में गैंग चलाती थी और इलाके में दबदबा रखती थी।

Seelampur Murder case: कुणाल की मां का दुख बयां नहीं हो रहा। उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरे बेटे को बेरहमी से मारा गया। हत्यारों को वैसी ही सजा मिले, जैसी मेरे बेटे को दी गई।” पुलिस ने 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।

जिकरा के वकील अब्दुल गफ्फार ने दावा किया कि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है और वह कोर्ट में उसकी बेगुनाही साबित करेंगे। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियारों की तलाश और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019