Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra Assembly Elections : सलमान-शाहरुख जिस बूथ पर डालेंगे वोट वहां बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे की हो रही निगरानी

Maharashtra Assembly Elections
X

Maharashtra Assembly Elections

Maharashtra Assembly Elections : सलमान-शाहरुख को जिस बूथ पर डालना है वोट वहां बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे की हो रही निगरानी शाहरुख और सलमान खान अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए बांद्रा वेस्ट के पोलिंग बूथ पर जाएंगे

मुंबई -महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। चुनाव में कुल 4136 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वोटिंग के दिन सुबह सुबह से ही कई स्टार्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, कबीर खान अब तक वोट डाल चुके हैं।

वहीं, मुंबई में जिस बूथ पर सलमान खान और शाहरुख खान वोट डालने पहुंचेंगे वहां मुंबई पुलिस पहुंची है और सुरक्षा का जायजा ले रही है।

सलमान खान को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कई बार जान से मारने की धमकियां मिली है। इसके बाद पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। इसके अलावा शाहरुख खान को भी हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी दी जिसके बाद मुंबई के बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया था। फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शाहरुख खान, सलमान खान अपने परिवार के साथ वोट देने के लिए बांद्रा वेस्ट के पोलिंग बूथ पर जाएंगे। दोनों का पोलिंग बूथ भी एक ही है। बांद्रा वेस्ट में आशीष शेलार (भाजपा) और आसिफ जकारिया (कांग्रेस) के बीच कड़ा

मुकाबला देखने मिल सकता है। शाहरुख और सलमान खान के अलावा सुभाष घई, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, प्रेम चोपड़ा, आमिर खान, शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, ऋतिक रोशन

आमिर खान, किरण राव जैसे कई सेलिब्रिटी भी बांद्रा वेस्ट के अलग -अलग पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए आ सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019