Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SCS Promoted IAS: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अधिकारी बने IAS: केंद्र सरकार ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

SCS Promoted IAS
X

SCS Promoted IAS

SCS Promoted IAS: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने 17 फरवरी 2026 को एक औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए राज्य सिविल सेवा (SCS) के 7 सदस्यों को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) में पदोन्नत कर दिया है। ये नियुक्तियां वर्ष 2024 की सेलेक्ट लिस्ट में रिक्त पदों के आधार पर की गई हैं।

SCS Promoted IAS: पदोन्नत किए गए अधिकारियों की सूची में वरिष्ठता और अनुभव का विशेष ध्यान रखा गया है। पदोन्नति सूची में तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवालग, आशीष कुमार टिकरिहा शामिल हैं। इन अधिकारियों की IAS के रूप में नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलेगी। लंबे समय से राज्य के विकास कार्यों में संलग्न इन अनुभवी अधिकारियों को अब कलेक्टर या अन्य उच्च पदों पर बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019