Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Saurav Ghoshal : संन्यास लेने के बाद अचानक से पलट गया ये खिलाड़ी, खेलेगा ये टूर्नामेंट...

Saurav Ghoshal : संन्यास लेने के बाद अचानक से पलट गया ये खिलाड़ी, खेलेगा ये टूर्नामेंट...
X

Saurav Ghoshal : संन्यास लेने के बाद अचानक से पलट गया ये खिलाड़ी, खेलेगा ये टूर्नामेंट…

Saurav Ghoshal : अप्रैल 2024 में भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पेशेवर स्क्वैश से रिटायरमेंट ले लिया था. पोस्ट में उन्होंने बहुत कुछ लिखा था. हालांकि 10 महीने के अंदर में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है. फैंस सौरव के वापसी के फैसले से हैरान है और खुश भी हैं. बहुत जल्द ही घोषाल स्क्वैश कोर्ट में अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आएंगे. और वो एक टूर्नामेंट से वापसी करेंगे.

स्क्वैश कोर्ट में उनकी वापसी कब होगी ये भी सामने आ चुका है. सौरव घोषाल बहुत जल्द ही ‘ऑक्टेन सिडनी क्लासिक’ टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे. ये टूर्नामेंट 19 से 23 फरवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में होगा.

Saurav Ghoshal : भारत के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. घोषाल ने हांग्झोउ और इंचियोन एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं. वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 3 मेडल जीते है इसके अलावा साल 2022 में सौरव ने वर्ल्ड युगल चैंपियनशिप में मिश्रित युगल कैटिगरी में गोल्ड मेडल शामिल था. अप्रैल 2019 में सौरव टॉप-10 रैंक में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. सौरव ने 13 राष्ट्रीय खिताब जीतने का कारनामा भी किया है.

Squash: Saurav Ghosal named the new men's president of PSA


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019