Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjay Manjrekar Birthday: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का जन्मदिन आज, क्रिकेट से कम, कमेंट्री से ज्यादा रहे विवादों में...

Sanjay Manjrekar Birthday
X

Sanjay Manjrekar Birthday

Sanjay Manjrekar Birthday: नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और चर्चित कमेंटेटर संजय मांजरेकर 12 जुलाई को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 जुलाई 1965 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मे मांजरेकर का क्रिकेट करियर भले ही औसत रहा हो, लेकिन कमेंट्री के मैदान में वे हमेशा सुर्खियों में बने रहे और कई बार विवादों के केंद्र में भी।

Sanjay Manjrekar Birthday: भरोसेमंद बल्लेबाज, सीमित अंतरराष्ट्रीय करियर

संजय मांजरेकर ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई की टीम से की। वह 1987 से 1996 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 37 टेस्ट और 74 वनडे मुकाबले खेले। टेस्ट में उन्होंने 2043 रन बनाए, जिनमें 4 शतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 1994 रन हैं, जिसमें 1 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

उनकी तकनीक को बेहद सधा हुआ माना जाता था और एक वक्त पर वह भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते थे। हालांकि, लगातार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अपेक्षाकृत जल्दी समाप्त हो गया।

Sanjay Manjrekar Birthday: कमेंट्री में दूसरी पारी, विवादों का सिलसिला शुरू

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मांजरेकर ने कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा। यहां उनकी पहचान बनी तेज, स्पष्ट और बेबाक राय के लिए। लेकिन यही शैली कई बार विवादों का कारण भी बनी।

Sanjay Manjrekar Birthday: 'बिट्स एंड पीसेज' विवाद

2019 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा को 'बिट्स एंड पीसेज' खिलाड़ी कह दिया था, जो न सिर्फ जडेजा बल्कि फैन्स को भी नागवार गुज़रा। जडेजा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। विवाद इतना बढ़ा कि बीसीसीआई ने मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया। बाद में उन्होंने माफी मांगी और फिर पैनल में वापसी की।

Sanjay Manjrekar Birthday: कोहली को टीम से बाहर करने की वकालत

मांजरेकर ने एक बार विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप टीम में न चुनने की वकालत की थी, यह कहते हुए कि उनकी फॉर्म प्रभावशाली नहीं रही है। लेकिन उसी टूर्नामेंट में कोहली के शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाई और मांजरेकर की राय पर सवाल उठे।

Sanjay Manjrekar Birthday: अन्य विवादित टिप्पणियाँ

हर्षा भोगले के क्रिकेट ज्ञान पर टिप्पणी कर उन्होंने क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ दी थी। अश्विन, गंभीर, और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर भी उन्होंने समय-समय पर कठोर टिप्पणियां की हैं।

Sanjay Manjrekar Birthday: अब भी हैं कमेंट्री बॉक्स के चर्चित नाम

तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद संजय मांजरेकर आज भी एक प्रमुख कमेंटेटर हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में उनकी उपस्थिति दर्शकों को बराबर देखने को मिलती है। उन्होंने कभी अपनी टिप्पणी शैली को बदला नहीं और आलोचनाओं के बावजूद अपनी राय को बेबाकी से रखने के लिए पहचाने जाते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019