Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Salman Khan Court Notice: सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं: कोटा कोर्ट ने 20 जनवरी को व्यक्तिगत हाजिरी के दिए आदेश, हस्ताक्षर की FSL जांच होगी

Asian News
Salman Khan Court Notice
X

Salman Khan Court Notice

Salman Khan Court Notice: कोटा: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन मामले में कोटा की उपभोक्ता अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को सलमान खान को 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है। साथ ही, उनके दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षरों की फोरेंसिक जांच (FSL) कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Salman Khan Court Notice: मामला नवंबर 2025 में दर्ज शिकायत से जुड़ा है, जिसमें भाजपा नेता और वकील इंद्रमोहन सिंह हनी ने आरोप लगाया कि सलमान खान और कंपनी 'केसर युक्त इलायची' व 'केसर युक्त पान मसाला' के नाम पर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। 5 रुपये के पाउच में असली केसर डालना असंभव है, जो उपभोक्ताओं को गुमराह करता है और युवाओं को कैंसर जैसी बीमारियों की ओर धकेलता है।

Salman Khan Court Notice: शिकायतकर्ता हनी ने कोर्ट में आपत्ति जताई कि सलमान की ओर से दाखिल वकालतनामा व जवाब पर हस्ताक्षर फर्जी लगते हैं, जो जोधपुर जेल व अन्य कोर्ट रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए FSL जांच का आदेश दिया। नोटरी करने वाले आरसी चौबे को भी दस्तावेजों सहित पेश होने को कहा गया है।

Salman Khan Court Notice: हनी ने कहा, "सेलिब्रिटी पैसे के लालच में युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।" सलमान ने पहले जवाब में कहा था कि उन्होंने केवल इलायची का प्रचार किया, पान मसाला का नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019