Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Salman Khan 60th Birthday: सलमान खान का 60वां जन्मदिन: पनवेल फार्महाउस पर पैपराजी संग काटा केक, फैंस के बीच मनाया जश्न

Dev Verma
Salman Khan 60th Birthday
X

Salman Khan 60th Birthday

Salman Khan 60th Birthday: मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपना 60वां जन्मदिन बेहद सादगी और अपनापन भरे अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में सबसे पहले पैपराजी के साथ केक काटा और फिर खुद फैंस व मीडिया को केक खिलाया। ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए सलमान ने बिना किसी तामझाम के सभी का स्वागत किया और मुस्कान के साथ उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उनके पिता सलीम खान, भांजी और परिवार के करीबी सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

Salman Khan 60th Birthday: पनवेल फार्महाउस के बाहर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे फैंस ने भी भाईजान को अपने प्यार से घेर लिया। कुछ फैंस के हाथ में केक और पोस्टर थे, तो कुछ खास तोहफे लेकर पहुंचे। सलमान ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे उनके फैंस के दिल जीत लिए।

Salman Khan 60th Birthday: शाम को आयोजित जन्मदिन की पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के साथ पहुंचे। जो सितारे पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने भाईजान के लिए प्यार भरे संदेश साझा किए।

Salman Khan 60th Birthday: सलमान खान के फैंस के लिए यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला वीडियो शाम को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी और इसका निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019