Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात से गिरफ्तार, वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप पर मिली थी धमकी

Asian News
Salman Khan
X

Salman Khan

Salman Khan: मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स गुजरात से गिरफ्तार। 14 अप्रैल 2025 को सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने जांच के बाद 26 वर्षीय युवक को वडोदरा से हिरासत में लिया, जिसके नंबर से धमकी भरा मेसेज भेजा गया था।

Salman Khan: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान के लिए धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें कहा गया था कि अभिनेता को उनके घर में घुसकर मार दिया जाएगा और उनकी कार में बम विस्फोट किया जाएगा। वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि यह नंबर वडोदरा के एक गांव के 26 वर्षीय युवक का है। उसे 2-3 दिनों में वर्ली पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019