Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Salman khan: 59 की उम्र में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सलमान खान, फिट दिखने के पीछे छिपा है ये दर्द

Dev Verma
Salman khan
X

Salman khan

Salman khan: मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को उनके फैंस आज भी उसी ऊर्जा और जोश से फिल्मों में देखते हैं जैसे उनके करियर के शुरुआती दिनों में था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 59 वर्ष की उम्र में यह अभिनेता कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे हैं? भले ही वे अपनी फिटनेस को लेकर युवाओं के लिए प्रेरणा हों, लेकिन उनका स्वास्थ्य अब उतना साथ नहीं दे रहा जितना पर्दे पर नजर आता है।

Salman khan: 'द कपिल शर्मा शो' में किया बड़ा खुलासा

सलमान खान ने कुछ समय पहले एक टीवी शो में अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वे अब ऐसी स्थिति में हैं जहां चलना-फिरना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। उनके चेहरे की मुस्कान के पीछे एक गंभीर लड़ाई छिपी है, जो वे अपनी बीमारियों से लड़ते हुए लड़ रहे हैं।

Salman khan: ब्रेन एन्यूरिज्म जैसी गंभीर बीमारी के शिकार

सलमान खान फिलहाल जिन बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनमें प्रमुख हैं:

  • ट्राइजेमिनल न्यूरल्जिया (Trigeminal Neuralgia)
  • ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm)
  • एवी मालफॉर्मेशन (AV Malformation)

इनमें से ब्रेन एन्यूरिज्म सबसे खतरनाक मानी जाती है। यह बीमारी दिमाग की रक्त नलिकाओं में असामान्य सूजन की वजह से होती है, जो किसी भी समय फट सकती है और मस्तिष्क में ब्लीडिंग (हेमरेजिक स्ट्रोक) का कारण बन सकती है। समय पर इलाज न हो तो यह मौत का कारण भी बन सकती है।

Salman khan: साइलेंट किलर है ब्रेन एन्यूरिज्म, जानें इसके लक्षण

इस बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते। जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तब कुछ संकेत दिखाई देते हैं:

  • अचानक और तेज सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द या दबाव
  • दोहरा दिखाई देना (डबल विजन)
  • गर्दन में अकड़न
  • मतली या उल्टी
  • बेहोशी या दौरे आना
  • कभी-कभी पूर्ण दृष्टि दोष

Salman khan: 40 से 60 वर्ष की उम्र में होता है ज्यादा खतरा

ब्रेन एन्यूरिज्म का खतरा आमतौर पर 40 से 60 वर्ष की उम्र वालों में अधिक देखा जाता है। यदि किसी की फैमिली हिस्ट्री, धूम्रपान या अत्यधिक शराब सेवन की आदत रही हो, तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बीमारी का समय रहते इलाज ही इसकी जटिलताओं को रोक सकता है।

Salman khan: फिटनेस आइकॉन लेकिन अंदर से जंग जारी

सलमान खान लाख दर्द और बीमारी झेलते हुए भी अपनी फिटनेस पर उतना ही ध्यान देते हैं, जिससे युवा आज भी उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते हैं। उनके लिए कैमरे के सामने मुस्कुराना आसान लगता है, लेकिन असल ज़िंदगी में वे हर दिन खुद से एक जंग लड़ रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019