Saline Scam Case : ममता बनर्जी ने 12 डॉक्टरों को किया निलंबित....
Saline Scam Case : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सलाइन स्कैम मामले में कड़ा एक्शन लिया है। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद 12 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय नबान्न में कहा कि यदि डॉक्टरों ने अपना कर्तव्य ठीक से निभाया होता, तो इस घटना में मां और बच्चे को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सर्जरी के दौरान आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और जूनियर डॉक्टरों ने बिना वरिष्ठ डॉक्टरों की मौजूदगी के सर्जरी की।
Saline Scam Case : ममता बनर्जी ने कहा कि अगर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे होते तो अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता था। इसके अलावा, ऑपरेशन थियेटर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता बताई गई।

Saline Scam Case : मुख्यमंत्री ने घटना के दिन 8 जनवरी को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में मौजूद डॉक्टरों, आरएमओ और आरएसवीपी को निलंबित करने का आदेश दिया। इनमें प्रसूति वार्ड में यूनिट 1 सी के बेड प्रभारी दिलीप पाल, वरिष्ठ डॉक्टर हिमाद्री नायक, आरएमओ सौमेन दास, एनेस्थेटिस्ट पल्लबी बनर्जी, पीजीटी प्रथम वर्ष की डॉक्टर मौमिता मंडल, पूजा साहा, इंटर्न डॉक्टर सुशांत मंडल, पीजीटी तृतीय वर्ष के डॉक्टर शामिल हैं।
इस मामले की सीआईडी जांच की जाएगी, और लापरवाही के आरोप में सभी दोषी डॉक्टरों को सख्त सजा दी जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


