Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sai Cabinet :- 2 अनार,पूर्व मंत्री दावेदार

Asian News
Sai Cabinet :-  2 अनार,पूर्व मंत्री दावेदार
X

Sai Cabinet

छतीसगढ़ के राजनितिक गलियारो में वर्तमान में रोज-रोज चर्चा का विषय बना हुआ है "साय कैबिनेट का विस्तार" की आखिर इस बार किस नेता की खुलने वाली है किस्मत, भाजपा नए नवेले विधयाको पर भरोसा करेगी या फिर इस बार अनुभव को तरहीज देगी |

खैर ये बात तो बीजेपी ही जानती है पर अगर इस बार मंत्री मंडल विस्तार में अनुभव को आगे रखा जाता है तो इन पूर्व मंत्रियो को पुन: मंत्री बनने का मौका मिल सकता है|तो चलिए जानते है किन पूर्व मंत्री को मिल सकता है मौका |

Sai Cabinet

अजय चंद्राकर

अजय चंद्राकर वर्तमान में कुरूद से विधायक है ,उनके पास रमन सरकार में संसदीय कार्य मंत्री,स्वास्थ्य परिवार कल्याण ,शिक्षा , पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,उच्च शिक्षा जैसे विभाग में कार्य करने का अनुभव है | अजय चंद्राकर उन नेताओ में है जो 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की आंधी में भी जीत कर आये | वो रायपुर संभाग से भी है इसके साथ ही उन्हें सोशल इंजीनियरिंग को बैलेंस करने इस बार मौका दिए जाने की संभावना सबसे तेज है |

Sai Cabinet

अमर अग्रवाल

अमर अग्रवाल की गिनती प्रदेश की उन चूनिंदा नेताओ में की जाती है जिनके केंद्रीय नेतृत्व से सीधे सबंध है इसके साथ ही उनके पास रमन सिंह की सरकार में लगातार 15 साल तक वित्त ,वाणिज्य,नगरीय प्रशासन ,श्रम ,राजस्व ,आबकारी विभाग जैसे अहम मंत्रालय को सँभालने का अनुभव है इसके साथ है अमर अग्रवाल सरकार की आमदनी बढाने वाली योजनाओ को लाने वाले मंत्री के रूप में जाने जाते रहे है ऐसे में सरकार को अपनी आमदनी बढाने में अमर अग्रवाल बड़ी भूमिका निभा सकते है |

Sai Cabinet

रेणुका सिंह

रेणुका सिंह वर्तमान में भरतपुर- सोनहत से विधायक है , उन्हें पहली रमन सिंह कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया था | इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वो सरगुजा से सांसद चुनी गई तथा मोदी सरकार 2.0 में उन्हें जनजातीय मामलों का राज्यमंत्री बंनाया गया | 2023 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने की बाद रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा था |

Sai Cabinet

राजेश मूणत

राजेश मूणत वर्तमान में रायपुर पश्चिम से विधायक है ,उनके पास रमन सिंह की तीनो सरकारों में PWD,परिवहन ,आवास पर्यावरण,नगरीय प्रशासन मंत्रालय में कार्य करने का अनुभव है| इसके साथ ही वे रायपुर संभाग एवं कोर राजधानी से होने के कारण. बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद राजधानी कोटे से खाली मंत्री पद के प्रमुख दावेदार है |


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019