Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक शुरु, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर, CM हेल्पलाइन 1076 पर भी चर्चा

Asian News
Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक शुरु, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर, CM हेल्पलाइन 1076 पर भी चर्चा
X

Raipur City News: Crucial meeting of the Sai Cabinet on the 23rd; several major decisions likely to be approved.

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक जारी है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Sai Cabinet Meeting: सबसे ज्यादा नजर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाने और नई ट्रांसफर नीति पर रहेगी। सरकार जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खोल सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा नीति आयोग की बैठक में रखे जाने वाले एजेंडा पर चर्चा हो सकती है।

Sai Cabinet Meeting: बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में रहेंगे

आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। सरकार खेती-किसानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी फैसला ले सकती है।

Sai Cabinet Meeting: सुशासन तिहार के समापन के बाद राज्य सरकार आज से CM हेल्पलाइन 1076 सेवा भी शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के जरिए लोग टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Sai Cabinet Meeting: इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत करने की सुविधा मिलेगी। सरकार का दावा है कि इससे लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और आसान होगी।बैठक में सुशासन तिहार के दौरान मिले फीडबैक और शिकायतों पर भी चर्चा हो सकती है।

Sai Cabinet Meeting: साथ ही कर्मचारियों, किसानों और उद्योगों से जुड़े कई विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को सरकार की आने वाली प्रशासनिक और किसान हितैषी नीतियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019