Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की बिगड़ी तबीयत, खतरनाक संक्रमण से है ग्रसित, 14 दिनों में घटा 4 किलो वजन

Saba Azad
X

Saba Azad

Saba Azad: मुंबई: अभिनेत्री और सिंगर सबा आजाद इन दिनों खराब सेहत के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि पिछले 14 दिन उनके लिए बेहद कठिन रहे। सबा ने अस्पताल के बिस्तर से अपनी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वह साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस (Cyclospora cayetanensis) नामक संक्रमण की चपेट में आ गई हैं, जिससे उनका वजन तेजी से कम हो गया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ दो हफ्तों में उनका करीब 4 किलो वजन घट गया और हालत इतनी खराब हो गई कि चलना भी मुश्किल हो गया।

Saba Azad: सबा ने यह भी कहा कि वह हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखती हैं, घर का खाना खाती हैं और अपनी पानी की बोतल साथ रखती हैं, फिर भी यह संक्रमण कैसे हुआ, यह समझ से परे है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सब्जियों और सलाद को अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने बेकिंग सोडा और वेजी वॉश का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Saba Azad: इस दौरान ऋतिक रोशन उनके साथ खड़े नजर आए। सबा ने बताया कि ऋतिक ने उनकी देखभाल के साथ-साथ मुश्किल समय में उनका हौसला भी बनाए रखा और उन्हें हंसाने की कोशिश करते रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019