Russia Social Media Ban
Russia Social Media Ban: मॉस्को: रूस में डिजिटल दुनिया पर एक और सख्त कदम उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अचानक देश के भीतर पूरी तरह से काम करना बंद कर चुके हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के डोमेन नाम रूस के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिए गए हैं, जिसके कारण यूजर्स अब इन्हें एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
Russia Social Media Ban: जब कोई यूजर इन वेबसाइट्स को खोलने की कोशिश करता है, तो सिस्टम संबंधित आईपी एड्रेस नहीं ढूंढ पाता और स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाई देता है कि ऐसा डोमेन अस्तित्व में ही नहीं है। इससे पहले रूस में इन प्लेटफॉर्म्स की स्पीड थ्रॉटलिंग (धीमी करना) की जाती थी, लेकिन अब ये पूरी तरह “अदृश्य” हो गए हैं।

Russia Social Media Ban: असर सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की वेबसाइट्स भी इस कार्रवाई से प्रभावित हुई हैं। इनमें बीबीसी, डॉयचे वेले, रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं। साथ ही, गुमनाम ब्राउजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला टॉर ब्राउजर (Tor Browser) भी ब्लॉक कर दिया गया है।
Russia Social Media Ban: रूस में सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को राष्ट्रीय DNS सिस्टम का इस्तेमाल अनिवार्य है, जो Roskomnadzor नामक सरकारी एजेंसी द्वारा नियंत्रित होता है। यह एजेंसी “सॉवरेन इंटरनेट” कानून के तहत इंटरनेट पर सख्त निगरानी रखती है। 2021 से ही Google DNS जैसी वैकल्पिक सेवाओं पर भी प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे थे।
Russia Social Media Ban: विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम रूस में विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और स्वतंत्र मीडिया की पहुंच को लगभग समाप्त करने की दिशा में सबसे बड़ा और कड़ा फैसला है। इससे रूसी नागरिक वैश्विक सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और अंतरराष्ट्रीय खबरों के कई महत्वपूर्ण स्रोतों से कट गए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
