Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार पूरा, अब बड़े हवाई जहाजों की लैंडिंग होगी आसान

रायपुर एयरपोर्ट
X

रायपुर एयरपोर्ट

रायपुर: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में बड़े हवाई जहाजों के लैंडिंग की सुविधा के लिए रनवे की लंबाई 966 मीटर बढ़ाई गई है, जिससे अब रनवे की कुल लंबाई 3250 मीटर हो गई है। पहले यह 2284 मीटर की थी, जो अब बड़े विमानों के लिए उपयुक्त हो गई है।

पिछले 7 महीनों से रनवे की टेस्टिंग चल रही थी, जिसमें 5 अलग-अलग प्रकार की जांच की गई। इसके साथ ही, रनवे को सभी आवश्यक सुरक्षा मंजूरियाँ भी प्राप्त हो गई हैं। आज इस विस्तारित रनवे का शुभारंभ किया गया, जिससे अब भारी और बड़े हवाई जहाज भी रायपुर एयरपोर्ट पर आसानी से लैंड कर सकेंगे।

एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. एस.डी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 महीने की कड़ी मेहनत और विभिन्न टेस्टिंग के बाद रनवे को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इस विस्तार के बाद रायपुर एयरपोर्ट की सुविधा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019