Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RR vs RCB IPL 2025 : कोहली-सॉल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी, RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया

RR vs RCB IPL 2025
X

RR vs RCB IPL 2025

RR vs RCB IPL 2025 : जयपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL 2025 के मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में RCB ने 17.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 175 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

RR vs RCB IPL 2025 : लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत विस्फोटक रही। कोहली और सॉल्ट ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 60 रन जोड़े। सॉल्ट ने 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों के साथ 65 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कोहली ने 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की, जिसे कुमार कार्तिकेय ने सॉल्ट को आउट कर तोड़ा। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के के साथ नाबाद 40 रन बनाए और कोहली के साथ 83 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

RR vs RCB IPL 2025 : कोहली ने इस पारी में अर्धशतक जड़कर T20 क्रिकेट में 100 पचासा पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। पडिक्कल ने भी RCB के लिए 1000 रन पूरे किए। राजस्थान की ओर से कार्तिकेय को एकमात्र विकेट मिला, लेकिन अन्य गेंदबाज RCB के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ RCB ने शानदार अंदाज में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019