Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RR Vs GT IPL 2025: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात करेगा पहले बल्लेबाजी...

RR Vs GT IPL 2025
X

RR Vs GT IPL 2025

अहमदाबाद : RR Vs GT IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब गुजरात टाइटंस की टीम का लक्ष्य 200+ रन बनाना होगा, क्योंकि इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान है। शुभमन गिल और अन्य बल्लेबाजों को इसका फायदा उठाने की उम्मीद होगी।

RR Vs GT IPL 2025: हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स से आगे रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में गुजरात ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान केवल एक बार जीत सका है। कुल मिलाकर, इन दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं, जिसमें से पांच बार गुजरात और केवल एक बार राजस्थान ने जीत हासिल की है।

RR Vs GT IPL 2025: टीम स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, वानिंदु हसरंगा, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नीतीश राणा, कुणाल सिंह राठौड़, संजू सैमसन, संदीप शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, महीश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह।

RR Vs GT IPL 2025: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले पांच मुकाबलों में एक पारी में 243 रन भी बने हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना है। इस पिच पर रन बनाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है, और इस मैच में भी बड़ा स्कोर देखने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019