Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट

Asian News
RR vs DC IPL 2026
X

RR vs DC IPL 2026

RR vs DC IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तान रियान पराग का था, लेकिन शुरुआत टीम के लिए अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल व वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए।

RR vs DC IPL 2026: इसके बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि पराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।

RR vs DC IPL 2026: अंत के ओवरों में डोनावन फरेरा ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए सिर्फ 14 गेंदों में 47 रन ठोक दिए, जिससे टीम का स्कोर 225 तक पहुंच गया। वहीं, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

RR vs DC IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए। काइल जेमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली, जबकि कुलदीप यादव विकेट लेने में सफल नहीं हो सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019