Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rohit Sharma Became The Sixer King: रोहित शर्मा बने वनडे क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

Asian News
Rohit Sharma Became The Sixer King
X

Rohit Sharma Became The Sixer King

Rohit Sharma Became The Sixer King: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने इस मैच में मार्को यानसेन की गेंद पर पुल शॉट लगाकर अपना 352वां वनडे सिक्स जड़ा और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (351 छक्के) का लंबे समय से चले आ रहा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। रोहित ने यह उपलब्धि सिर्फ 277 वनडे मैचों में हासिल की, जबकि अफरीदी ने 398 मैच खेले थे।

Rohit Sharma Became The Sixer King: रोहित सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा 645 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद क्रिस गेल (553) और अफरीदी (476) का स्थान है। यह उपलब्धि रोहित की विस्फोटक और निरंतर आक्रामक बल्लेबाजी शैली का प्रमाण है।

Rohit Sharma Became The Sixer King: रांची के JSCA स्टेडियम पर भारत की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन रोहित और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाल लिया। कोहली ने 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित ने 43 गेंदों में अपना 60वां वनडे अर्धशतक लगाया। उनकी साझेदारी ने मैच में भारत को मजबूत स्थिति दिलाई। रोहित के इस रिकॉर्डतोड़ कारनामे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्होंने क्रिकेट में एक नया युग शुरू कर दिया है। आने वाले समय में वह और भी कई मील के पत्थर पार कर सकते हैं।

Rohit Sharma Became The Sixer King: ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

352* - रोहित शर्मा, भारत

351 - शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान

331 - क्रिस गेल, वेस्टइंडीज

270 - सनथ जयसूर्या, श्रीलंका

229 -एमएस धोनी, भारत


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019