Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी भिलाई के मुक्ता टॉकिज में लूट की वारदात, सुरक्षा कर्मी को बंधक बना कर लाखों की लूट

Dev Verma
पुरानी भिलाई के मुक्ता टॉकिज में लूट की वारदात, सुरक्षा कर्मी को बंधक बना कर लाखों की लूट
X

भिलाई: सोमवार तड़के करीब 4 बजे मुक्ता टॉकिज में लुटेरों ने धावा बोल दिया। यहां तैनात सुरक्षा कर्मी नोहर देवांगन को पहले मारपीट कर एक कमरे में बंधक बना लिया और फिर दूसरे कमरे में दाखिल हुए। लुटेरों ने वहां रखी तिजोरी से करीब 1.34 लाख रुपये और दो डीवीआर चुरा लिए। यह रकम टॉकिज में चल रही फिल्म पुष्पा-2 की कमाई थी, जो तिजोरी में रखी हुई थी।

इस घटना के बाद टॉकिज के मैनेजर दीपक कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों को देखा है। थाना प्रभारी महेश ध्रुव के अनुसार, डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पहले ही घटनास्थल पर कुछ लोग सामान को छूने के कारण डॉग स्क्वॉड की जांच में कठिनाई आ रही है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और वे दोनों लुटेरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019