Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident : मंडी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत, 18 घायल

Road Accident
X

Road Accident

Road Accident : मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र के पास स्थित तरंगला में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बस में कुल 25 लोग सवार थे, जब वह हादसे का शिकार हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाने की पुलिस टीम, डीएसपी, और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन का साथ दिया। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, हालांकि प्रारंभिक जांच में अनियंत्रण और फिसलन की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019