Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident : सड़क हादसे में 4 की मौत, चार घायल....

Road Accident : सड़क हादसे में 4 की मौत, चार घायल....
X

Road Accident सड़क हादसे में 4 की मौत, चार घायल….

Road Accident : रूडकी : मेरठ के दौराला से रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बारातियों की स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और कार लगभग सो मीटर पलटती हुई

जा गिरी। हादसा मंगलोर हाईवे पर गुड मंडी के पास हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मंगलौर हाईवे पर गुड मंडी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटती हुई काफी दूर जा गिरी। कार में आठ लोग सवार थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। स्कार्पियो सवार मेरठ के दौराला क्षेत्र के

अख्तियारपुर गांव से रुड़की शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जानकारी जताने में लगी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019