Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 छक्कों की मदद से 42 गेंदों में ठोक डाले 144 रन

Asian News
Rising Stars Asia Cup
X

Rising Stars Asia Cup

Rising Stars Asia Cup: नई दिल्ली/दोहा: दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ए ने यूएई को 148 रनों के भारी अंतर से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। कप्तान जितेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Rising Stars Asia Cup: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए टीम को शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन उसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नमन धीर के साथ मिलकर पारी को मजबूती दी। महज 14 वर्ष के सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 42 गेंदों में 144 रन ठोक डाले। उनकी पारी में 11 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। कप्तान जितेश शर्मा ने भी 83 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 297 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Rising Stars Asia Cup: लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाज दबाव में आ गए। सोहेब खान ने जरूर 63 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन बाकी खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। निर्धारित 20 ओवर में यूएई केवल 149 रन ही बना सका। भारत ए के लिए गुरजपनीत सिंह ने तीन विकेट, जबकि हर्ष दुबे ने दो विकेट झटके। अब भारत ए टीम 16 नवंबर को पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019