Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Richa Ghosh: वर्ल्डकप चैंपियन ऋचा घोष बनीं बंगाल पुलिस की डीएसपी, ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र और बंगभूषण सम्मान

Richa Ghosh
X

Richa Ghosh

Richa Ghosh: कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को शनिवार को बंगाल पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और प्रतिष्ठित ‘बंगभूषण’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। समारोह में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी मौजूद रहे।

Richa Ghosh: यह सम्मान महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मिला। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने पहली बार खिताब जीता। 22 वर्षीय ऋचा ने फाइनल में 24 गेंदों पर 34 रन (3 चौके, 2 छक्के) बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 235 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ 94 रन शामिल हैं।

Richa Ghosh: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने उन्हें 34 लाख रुपये, सोने का बल्ला और गेंद की प्रतिकृति भेंट की। भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। 2005 में ऑस्ट्रेलिया (98 रन) और 2017 में इंग्लैंड (9 रन) से हारने के बाद, इस बार आखिरी बाधा पार की। ऋचा का यह सम्मान खेल और सेवा क्षेत्र में नई मिसाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019