Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रीवा : ऑफिस में घुसकर महिला पटवारी से अभद्रता, वायरल हुआ वीडियो

Uma Verma
रीवा : ऑफिस में घुसकर महिला पटवारी से अभद्रता, वायरल हुआ वीडियो
X

रीवा : ऑफिस में घुसकर महिला पटवारी से अभद्रता, वायरल हुआ वीडियो

रीवा : ऑफिस में घुसकर महिला पटवारी से अभद्रता, वायरल हुआ वीडियो : बुजुर्ग ने धमकाया, बीच बचाव करने पर युवक से मारपीट की

रीवा में दफ्तर में घुसकर महिला पटवारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। नशे में धुत बुजुर्ग ने बदतमीजी की सारी हद पार कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है

वीडियो में साफ तौर पर एक बुजुर्ग द्वारा महिला पटवारी के साथ की जा रही अभद्रता साफ तौर पर दिखाई दे रही है, वहीं वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज

किया है। पूरा मामला रीवा जिले के त्योंथर अंतर्गत पनासी पटवारी हल्का कार्यालय का है। घटना पनासी गांव की है। यहां नरेंद्र सिंह (65) अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने पर एक युवक

आया तो बुजुर्ग ने उसकी भी पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। घटना शनिवार की बताई गई है। इसका वीडियो मंगलवार शाम सामने आया। महिला पटवारी ने बुजुर्ग के खिलाफ जनेह थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019