Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa School Accident : स्कूल की दीवाल ढहने से 4 बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल राहत बचाव जारी

Rewa School Accident
X

Rewa School Accident

Rewa School Accident : रीवा : जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवाल ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बरसात का मौसम चल रहा है

और बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक महिला के साथ अपने घरों की ओर लौट रहे थे इसी दौरान सड़क किनारे बनी सोनी परिवार की बाउंड्री वाल दीवाल धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चों की दबकर मौत हो गई है और कई बच्चे घायल हुए हैं इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया।

घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई जहां मौके पर रीवा से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तो वहीं इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमला पुलिस और आम जनों द्वारा राहत बचाव करके मृतक बच्चों का शव मलबे से बाहर निकला गया और गंभीर रूप से घायल एक बच्चे सहित महिला को संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019